| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बैतूल: संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस पर सतलोक आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रक्तदान शिविर में 232 यूनिट रक्तदान, 2430 लोगों ने किया देहदान का संकल्प; 10 जोड़ों का दहेजमुक्त विवाह बना आकर्षण का केंद्र

रिपोर्टर — सुरेन्द्र बावने, बैतूल 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

बैतूल। संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में बैतूल जिले के सतलोक आश्रम उड़दन में 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय महासमागम आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन सोमवार को भी आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों में भाग लिया।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

महासमागम का शुभारंभ 6 सितंबर को संत गरीबदास जी महाराज की अमर वाणी के अखंड पाठ के साथ हुआ। दूसरे दिन मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे। आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने 232 यूनिट रक्तदान किया। वहीं देहदान जागरूकता अभियान के तहत 2430 अनुयायियों ने देहदान के संकल्प पत्र भरे।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

समागम के दौरान 10 जोड़ों का दहेजमुक्त विवाह भी कराया गया। आयोजकों के अनुसार, बिना दहेज, बिना बैंड-बाजे और बिना किसी आडंबर के 17 मिनट में विवाह संपन्न कराया गया। इसे दहेज प्रथा के खिलाफ सामाजिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया।


आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। देशी घी से तैयार लड्डू, जलेबी, पूड़ी, हलवा, सब्जी, चावल सहित विभिन्न व्यंजन श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा आध्यात्मिक प्रदर्शनी, निःशुल्क नामदीक्षा और मध्यप्रदेश में चल रही अन्नपूर्णा मुहिम से %संबंधित जानकारी भी लोगों को दी जा रही है।

आयोजकों के मुताबिक, अब तक 2187 लोगों ने निःशुल्क नामदीक्षा प्राप्त की है। महासमागम का समापन 8 सितंबर को अखंड पाठ के समापन के साथ होगा।

रिपोर्टर — सुरेन्द्र बावने, बैतूल 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज